1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मायावती ने टीवी बहस में BSP प्रवक्ताओं के शामिल होने पर लगाई रोक

मायावती ने टीवी बहस में BSP प्रवक्ताओं के शामिल होने पर लगाई रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2022 03:18 pm IST,  Updated : Mar 12, 2022 03:18 pm IST

403 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बसपा का केवल एक उम्मीदवार विजयी हुआ है। मायावती ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया द्वारा ‘‘जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बसपा आंदोलन को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया।’’

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने सभी प्रवक्ताओं के टीवी बहस आदि कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक लगा दी है। बसपा प्रमुख ने शनिवार को एक ट्वीट में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया द्वारा ‘‘जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बसपा आंदोलन को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया।’’

उन्होंने कहा कि इस हालत में पार्टी प्रवक्ताओं को भी नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसलिए पार्टी के सभी प्रवक्ता सुधीन्द्र भदौरिया, धर्मवीर चौधरी, डॉ. एम एच खान, फैजान खान व सीमा कुशवाहा अब टीवी बहसों आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।

गौरतलब हैं कि 403 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बसपा का केवल एक उम्मीदवार विजयी हुआ है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024