1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. शिलॉन्ग के बाद तुरा में पीएम मोदी की ललकार! जानिए क्यों कहा- 'विपक्ष के लोगों की नींद हराम हो गई है'

शिलॉन्ग के बाद तुरा में पीएम मोदी की ललकार! जानिए क्यों कहा- 'विपक्ष के लोगों की नींद हराम हो गई है'

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 24, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 04:40 pm IST

मेघालय के तुरा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 9 वर्षों में नॉर्थ-ईस्ट के बजट में बहुत अधिक बढ़ोतरी की है, लेकिन यहां लोग बताते हैं कि यहां ना तो सड़कें बनी, ना स्कूल-कॉलेज और ना ही अस्पताल बने। यहां के युवा बता रहे हैं कि भर्तियों में करप्शन है। भाई-भतीजावाद है।

PM Modi- India TV Hindi
शिलॉन्ग के बाद तुरा में पीएम मोदी की ललकार Image Source : TWITTER

तुरा: मेघालय के तुरा में एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दल जनता का मेरे पार्टी प्यार और समर्थन देखकर परेशान हो चुके हैं। जिस वजह से वे लोग मेरी कब्र खोदने की बात कर रहे हैं। उन लोगों की नींद हराम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए आपका ये प्यार कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने बहुत कोशिश की थी कि यह रैली ना हो पाए लेकिन मेघालय से जुड़ने के लिए, तुरा की जनता से जुड़ने के लिए मोदी को किसी मैदान की जरुरत नहीं है। मोदी को तो मेघालय वासियों ने अपने दिल में जगह दी हुई है। 

मेघालय में बीजेपी की सरकार यानी राज्य का तेज विकास -प्रधानमंत्री 

पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय में बीजेपी सरकार होने का मतलब है कि राज्य का तेज विकास, बिना भेदभाव मेघालय के हर क्षेत्र का विकास। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- बम और ब्लॉकेड और हिंसा से मुक्ति। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी हर क्षेत्र और समाज को सपोर्ट करने वाली सरकार होना। पीएम ने कहा कि मेघालय में बीजेपी सरकार यानी घोटालों और करप्शन से मुक्ति। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी गरीबों को पक्का घर, बिजली और पानी देने वाली सरकार। मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- यहां की महिलाओं, बहनों और बेटियों की दिक्कत कम करने वाली सरकार का होना।

पूर्वोत्तर को एटीएम समझती थी कांग्रेस - पीएम मोदी  

इस जनसभा में विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय सहित पूरे नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए हमने पुरानी सोच और अप्रोच को बदल दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने इस हिस्से को देश का आखिरी हिस्सा मान लिया था जबकि बीजेपी नॉर्थ-ईस्ट को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानती है। कांग्रेस को तो मेघालय की याद सिर्फ चुनाव के दौरान ही आती थी। ये आपके हक़ का पैसा लूट लेते थे। कांग्रेस पूर्वोत्तर के राज्यों को एटीएम समझा करती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024