1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस को झटका! बागी नेता दुर्गेश लाल फिर बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस को झटका! बागी नेता दुर्गेश लाल फिर बीजेपी में शामिल

 Edited By: IANS
 Published : Jan 20, 2022 02:14 pm IST,  Updated : Jan 20, 2022 02:14 pm IST

आज एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। विधायक दुर्गेश लाल ने बीजेपी जॉइन कर ली है। आज उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका ने बीजेपी की सदस्यता ली है।

Durgesh Lal- India TV Hindi
दुर्गेश लाल Image Source : IANS

Highlights

  • उत्तराखंड में कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल
  • दुर्गेश लाल बीजेपी से कांग्रेस गए थे
  • दुर्गेश लाल फिर से बीजेपी में शामिल हो चुके हैं

उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका लगा है तो वहीं भाजपा को अपना नेता वापस मिल गया है। गुरुवार को बागी नेता दुर्गेश लाल ने घर वापसी कर ली है। एक बार फिर वो भाजपा के खेमे में जा खड़े हुए हैं। भाजपा सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 
जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नेता दुर्गेश लाल को अपने पाले में कर लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनका स्वागत अच्छी तरह किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

जान लें कि दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़े, तब उन्होंने 14 हजार मत पाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद नवम्बर माह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की लेकिन 2 माह में ही उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया और उनका हाथ छोड़ दिए।

बता दें, दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए थे। आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम है। सुबोध उनियाल को नरेन्द्र नगर, प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी, गणेश जोशी को मसूरी, मदन कौशिक को हरिद्वार, श्रीनगर से धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024