1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर बीजेपी का हुआ राज

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर बीजेपी का हुआ राज

 Written By: Alok Kumar Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 30, 2022 09:28 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 07:20 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसे में मोरवा हदफ विधानसभा सीट के अपडेट जानने के लिए यहां जुड़े रहें।

गुजरात विधानसभा चुनाव...- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पीएम मोदी के गृहराज्य गुजरात के लिए आज का दिन काफी अहम रहा है। विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी हो गई है। कई सीट ऐसी हैं जिनकी विधानसभा सीट पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करने वाली है। यह बात साफ हो गई है कि इस बार गुजरात में किसकी सरकार बनेगी। तो गुजरात चुनाव नतीजों के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

गुजरात के कई विधानसभा सीट पर पेच फंसा हुआ है। इनमें से एक सीट है पंचमहल की मोरवा हदफ विधानसभा सीट। इस सीट पर अब तक दो बार उपचुनाव हुए है। ऐसे में किसी पार्टी के लिए यह सीट जीतना आसान नहीं होगा। अगर, इस सीट पर जातीय समीकरण को देंखे तो इस सीट पर जीत-हार का फैसला आदिवासी वोटर करते हैं। यह विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। इस बार चुनाव में बीजेपी (BJP) ने सीट‍िंग MLA निमिशाबेन मनहरसिंह सुथार (Nimishaben Manharsinh Suthar) ने बड़ा दांव खेला है। वही कांग्रेस (Congress) ने स्नेहलता खांट (Snehalataben Govindbhai Khant) को अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर बानाभाई डामोर (Banabhai Damor) चुनावी मैदान में है। 

आपको बता दें कि साल 2012 में पहली बार इस सीट पर विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सविता बेन ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह खाट को जीत मिली थी। हालांकि, बाद में उनका जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके बाद उपचुनाव कराए गए। उपचुनाव भाजपा की निमिषा बेन सुतार ने मोरवा हदफ सीट पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कांग्रेस के सुरेश कटारा को 21,808 मतों से हराया था। 

कांग्रेस से स्नेहलत्ताबेन गोविंदकुमार खांट ने 22184 वोट हासिल किए वहीं, बीजेपी से निमिशाबेन मनहरसिंह सुथार ने 81897 वोटों से जीत हालिस की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024