1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Mumbai-Karnataka Election Results: बॉम्बे कर्नाटक रीजन में कौनसी पार्टी को कितनी सीटें? यहां जानें

Mumbai-Karnataka Election Results: बॉम्बे कर्नाटक रीजन में कौनसी पार्टी को कितनी सीटें? यहां जानें

 Written By: Khushbu Rawal Edited By: Kajal Kumari
 Updated : May 13, 2023 11:58 pm IST

जोरदार प्रचार के बाद कर्नाटक में 10 मई को बंपर वोटिंग हुई थी। पिछली बार से ज्यादा करीब 73 फीसदी वोटिंग हुई और आज नतीजे आ गए हैं। बॉम्बे कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर किसे मिलीं कितनी सीटें-जानिए

Mumbai-Karnataka Election Results- India TV Hindi
बॉम्बे कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट Image Source : INDIA TV

Mumbai-Karnataka Election Results 2023: आज कर्नाटक की अगली सरकार का सस्पेंस दूर हो गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की  है। अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। 224 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती के लिए पूरे राज्य में 36 सेंटर्स बनाए गए थे जिनमें सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हुई। जोरदार प्रचार के बाद कर्नाटक में पिछली बार से ज्यादा करीब 73 फीसदी वोटिंग हुई थी।

बॉम्बे कर्नाटक रीज़न में विधानसभा की 50 सीटें हैं जिसमें भाजपा को 16 कांग्रेस को 33 और जेडीएस को ेएक सीट मिली है। 

 

Mumbai-Karnataka Election Results

Auto Refresh
Refresh
  • 2:32 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बॉम्बे कर्नाटक की 16 सीटों पर बीजेपी, 33 सीटों पर कांग्रेस आगे

    बॉम्बे कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में से 16 सीटों पर बीजेपी और 33 सीटों पर कांग्रेस आगे है। वहीं, जेडीएस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सीएम बोम्मई 6,236 मतों से आगे

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शिग्गांव सीट पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पठाण यासिर अहमद खान से 6,236 मतों से आगे हैं।

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बॉम्बे कर्नाटक की 17 सीटों पर बीजेपी, 31 सीटों पर कांग्रेस आगे

    बॉम्बे कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में से 17 सीटों पर बीजेपी और 31 सीटों पर कांग्रेस आगे है। वहीं, जेडीएस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    50 में से 15 सीटों पर बीजेपी, 32 सीटों पर कांग्रेस आगे

    बॉम्बे कर्नाटक की 50 में से 15 सीटों पर बीजेपी, 33 सीटों पर कांग्रेस आगे है। वहीं, जेडीएस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    CM बसवराज बोम्मई शिग्गांव से आगे

    बीजेपी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिग्गांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी के बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बॉम्बे कर्नाटक की 16 सीटों पर बीजेपी, 34 सीटों पर कांग्रेस आगे

    बॉम्बे कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में से 16 सीटों पर बीजेपी और 34 सीटों पर कांग्रेस आगे है।

  • 8:54 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बॉम्बे कर्नाटक की 23 सीटों पर बीजेपी, 24 सीटों पर कांग्रेस आगे

    बॉम्बे कर्नाटक की 23 सीटों पर बीजेपी और 24 सीटों पर कांग्रेस आगे है। वहीं, 2 सीटों पर जेडीएस आगे है।

  • 8:15 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बॉम्बे कर्नाटक की 15 सीटों पर बीजेपी और 15 सीटों पर कांग्रेस आगे

    बॉम्बे कर्नाटक की 15 सीटों पर बीजेपी और 15 सीटों पर कांग्रेस आगे है। वहीं, 1 सीट पर जेडीएस आगे है।

  • 8:01 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 224 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हो रही है।

  • 7:01 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बीजेपी का मजबूत गढ़ है बॉम्बे कर्नाटक

    बॉम्बे कर्नाटक ट्रेडिशनली ये बीजेपी का मजबूत गढ़ है। लेकिन इस बार यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती हुई दिख रही है।

  • 7:00 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    महाराष्ट्र से लगता हुआ इलाका है बॉम्बे कर्नाटक

    बॉम्बे कर्नाटक इलाका महाराष्ट्र से लगता हुआ इलाका है। यहां प्रचार करने के लिए देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान भी आए। इस रीज़न में अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने भी दर्जनों रैलियां और रोड शो किए।

  • 6:59 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की काउंटिंग

    आज कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती का दिन है। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024