1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: नाहन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अजय सोलंकी आगे

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: नाहन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अजय सोलंकी आगे

 Published : Nov 07, 2022 07:14 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 04:12 pm IST

हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक डॉ. राजीव बिंदल को दोबारा मौका दिया था जबकि कांग्रेस ने अजय सोलंकी पर दांव लगाया था।

हिमाचल प्रदेश...- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है, इस चुनाव में बड़े फेरबदल की उम्मीद की जा रही है। अब तक कांग्रेस के उम्मीदवार अजय सोलंकी आगे चल रहे हैं। वहीं उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार टक्कर देते नजर आ रहे हैं। 68 विधानसभा सीटों पर बराबरी का मुकाबला नजर आ रहा है। यह कह पाना मुश्किल है कि प्रदेश में सरकार कौन बनाएगा। हिमाचल चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

नाहन विधानसभा सीट हिमाचल की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है और यह सिरमौर जिले में आती है। हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक डॉ. राजीव बिंदल को दोबारा मौका दिया था जबकि कांग्रेस ने अजय सोलंकी पर दांव लगाया था। 2017 के चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार राजीव बिंदल ने कांग्रेस के अजय सोलंकी को मात दी थी। चुनावों में कुल 5 उम्मीदवार उतरे थे। हैरानी की बात यह है कि 2017 के चुनावों में NOTA चौथे नंबर पर रहा था।

पिछले चुनाव का नाहन सीट का परिणाम

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट राजीव बिंदल को कुल मिलाकर 31563 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट पर 27573 लोगों ने भरोसा जताया था। इस तरह बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस कैंडिडेट को 3990 वोटों के अंतर से मात दी थी। चौथे नंबर पर रहे NOTA का बटन 594 लोगों ने दबाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024