1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को भेजी चिट्ठी

नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को भेजी चिट्ठी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2022 10:14 am IST,  Updated : Mar 16, 2022 11:10 am IST

पंजाब में कंग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Navjot Sidhu, Congress leader- India TV Hindi
Navjot Sidhu, Congress leader Image Source : PTI

नयी दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की चिट्ठी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है।' 

हाल में पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के  निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सिद्धू आज सुबह ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की।

पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीट मिलीं। सिद्धू स्वयं अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हार गए। पंजाब में ‘आप’ ने राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024