प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश में चुनाव का शंखनाद करने पहुंचे हैं। पीएम मोदी की हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर और सोलन में रैलियां हैं। पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे किए हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सूबे में ये उनकी पहली रैलियां हैं। हिमाचल प्रदेश से पहले पीएम मोदी अमृतसर के पास राधा स्वामी सत्संग ब्यास भी पहुंचे जहां उन्होंने डेरा प्रमुख से मुलाकात की।
आइए, जानते हैं पीएम मोदी के हिमाचल दौरे से जुड़े बड़े अपडेट्स के बारे में।