1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पोरबंदर सीट पर कांग्रेस का कब्जा, BJP के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को 8181 वोटों से हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पोरबंदर सीट पर कांग्रेस का कब्जा, BJP के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को 8181 वोटों से हराया

 Written By: Malaika Imam, Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Nov 27, 2022 10:20 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 07:35 pm IST

गुजरात की पोरबंदर विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के अर्जुनभाई देवभाई मोढवाडिया ने बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को 8181 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात विधानसभा की पोरबंदर सीट पर इस बार कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस के पुराने और द‍िग्‍गज नेता अर्जुनभाई देवभाई मोढवाडिया ने भारतीय जनता पार्टी के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को 8181 वोटों से हराया है। अर्जुनभाई देवभाई मोढवाडिया को 82056 वोट मिले तो वहीं बीजेपी के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया के खाते में 73875 वोट आए हैं।  पोरबंदर विधानसभा सीट पर प‍िछले दो चुनावों में बीजेपी के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया का कब्जा था।

इस सीट से आम आदमी पार्टी ने जीवन जुंगी को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 5319 वोट मिले हैं।

पोरबंदर विधानसभा सीट

पोरबंदर सीट पर 2017 और 2012 के दोनों चुनाव लगातार बीजेपी के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया जीतते आ रहे हैं। दोनों ही चुनावों में बीजेपी के बोखीरीया का मुकाबला कांग्रेस के अर्जुनभाई देवभाई मोढवाडिया से रहा था। इससे पहले बीजेपी के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया ने 1998 और 1995 के चुनाव भी यहां से जीते थे। इस सीट पर 2007 और 2002 के चुनाव में कांग्रेस के अर्जुनभाई देवभाई मोढवाडिया ने बीजेपी के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024