1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: साणंद में पिछली बार जीती थी भाजपा, 2022 में जानें किसका होगा कब्जा?

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: साणंद में पिछली बार जीती थी भाजपा, 2022 में जानें किसका होगा कब्जा?

 Published : Nov 22, 2022 10:00 am IST,  Updated : Nov 22, 2022 10:00 am IST

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। गुजरात की साणंद विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। गुजरात की साणंद विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस जहां पारंपरिक प्रतिद्वंदी हैं तो वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है। मगर साणंद सीट पर वर्ष 2017 में भाजपा को जीत मिली थी। इस बार अपनी सीट बनाना भाजपा के लिए चुनौती है तो वहीं कांग्रेस के लिए सीट सीट हथियाने की कोशिश। यह केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह का संसदीय क्षेत्र है। इसलिए वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

साणंद विधानसभा सीट से अबकी बार भाजपा ने फिर अपने मौजूदा विधायक कनुभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अपना पुरान प्रत्याशी बदल दिया है और इस बार रमेश कोली पर भरोसा जाताया है। जबकि आप की ओर से कुलदीप वाघेला किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा के कनुभाई पटेल ने कांग्रेस की डाभी पुष्पाबेन जोरूभाई को 7721 वोटों से हराया था। यह विधानसभा सीट गांधी नगर संसदीय क्षेत्र में आती है। भाजपा के दिग्गज नेता अमितशाह यहां से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के डा. जेसी चावड़ा को 5 लाख 57 हजार से अधिक मतों से हराया था।

अमितशाह की साख का सवाल बनी साणंद सीट

साणंद विधानसभा सीट पर 2012 में कांग्रेस और 2017 में भाजपा को जीत मिली थी। वर्ष 2012 में यहां से कांग्रेस के करमसिंहभाई वीरजीभाई पटेल को 4148 मतों से जीत मिली थी। जबकि 2017 में भाजपा ने 7721 वोटों से यह सीट जीत ली थी। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियां साणंद चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बार साणंद से किस पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024