1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव: शेहरा विधानसभा से फिर मारी BJP ने बारी, जेठाभाई अहीर की शानदार जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव: शेहरा विधानसभा से फिर मारी BJP ने बारी, जेठाभाई अहीर की शानदार जीत

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 26, 2022 12:54 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 06:23 pm IST

शेहरा विधानसभा से फिर मारी BJP ने जीत हासिल की है। बीजेपी के जेठाभाई अहीर इस सीट से विजेता बने हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

 

Gujarat Election Result 2022: शेहरा विधानसभा सीट रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा के जेठाभाई अहीर ने इस सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 47281 वोट से बाजी मारी। 

पीछे रह गए कांग्रेस और आप के उम्मीदवार

वहीं इस सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीछे रह गए हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के खटुभाइ गुलाबभाइ पगी रहे। खटुभाइ गुलाबभाइ पगी को कुल 60494 वोट प्राप्त हुए। वहीं आप के तखतसिंह रवसिंह सोलंकी 6461 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से जीत हासिल करने वाले जेठाभाई अहीर को कुल 107775  मिले।

उम्मीदवारों की सूची

  • जेठाभाई अहीर - भाजपा
  • खटुभाइ गुलाबभाइ पगी - कांग्रेस
  • तखतसिंह सोलंकी - आप

पिछले साल इस सीट पर BJP ने लहराया था अपना परचम

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शेहरा सीट से उम्मीदवार जेठाभाई घेलाभाई आहीर(भरवाड) को चुनावी मैदान में उतारा था। जेठाभाई घेलाभाई आहीर को उस चुनाव में 1 लाख 383 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दुष्यंत सिंह नरवत सिंह चौहाण को 41,069 वोटों के अंतर से हरा दिया था। दुष्यंत सिंह नरवत सिंह चौहाण को करीब 59 हजार 314 वोट हासिल हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024