1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: शिलाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी के नेता बलदेव तोमर को हराकर हासिल की जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: शिलाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी के नेता बलदेव तोमर को हराकर हासिल की जीत

 Published : Nov 07, 2022 07:57 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:35 pm IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिलाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एवं मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जीत दर्ज कर ली है। हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी के नेता बलदेव तोमर को हराकर जीत हासिल की।

himachal chunav- India TV Hindi
हिमाचल चुनाव Image Source : INDIA TV

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब वोटों की कान्टिंग भी खत्म हो चुकी है और रिज्लट सामने आ चुके हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिलाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एवं मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार बलदेव तोमर को मात दी। कांग्रेस नेता हर्षवर्धन चौहान 282 वोटों से यह जीत हासिल की है। शिलाई विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिले में आती है।

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?

हिमाचल प्रदेश की शिलाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने वर्तमान विधायक हर्षवर्धन सिंह चौहान को दोबारा मौका दिया है जबकि बीजेपी ने बलदेव सिंह तोमर पर दांव लगाया है। 2017 के चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी के बलदेव सिंह को मात दी थी। चुनावों में कुल 5 उम्मीदवार उतरे थे। हैरानी की बात यह है कि 2017 के चुनावों में NOTA चौथे नंबर पर रहा था।

पिछले चुनाव का शिलाई सीट का परिणाम
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कैंडिडेट हर्षवर्धन सिंह चौहान को कुल मिलाकर 29171 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी कैंडिडेट पर 25046 लोगों ने भरोसा जताया था। इस तरह कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी कैंडिडेट को 4125 वोटों के अंतर से मात दी थी। चौथे नंबर पर रहे NOTA का बटन 475 लोगों ने दबाया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024