1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Tripura Bypoll Results: त्रिपुरा में BJP के मुस्लिम उम्मीदवार ने मारी बाजी, जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा

Tripura Bypoll Results: त्रिपुरा में BJP के मुस्लिम उम्मीदवार ने मारी बाजी, जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा

 Published : Sep 08, 2023 12:29 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 01:42 pm IST

बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवार का केवल जीतना बड़ी बात नहीं है बल्कि उनकी जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा है। बीजेपी उम्मीदवार को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी को 3,909 वोट मिले।

bjp supporters- India TV Hindi
बीजेपी समर्थक (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI (FILE PHOTO)

अगरतला: बीजेपी ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बक्सनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बक्सनगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। हुसैन का केवल जीतना बड़ी बात नहीं है बल्कि उनकी जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा है। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले।  बता दें कि इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं।  

धनपुर में भी BJP का जलवा

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले और माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले। माकपा ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और माकपा के बीच ही मुकाबला है क्योंकि दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

दोनों सीटों पर 86.50 फीसदी हुई थी वोटिंग
उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदना हुआ था। दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोनमुरा गर्ल्स स्कूल में हुई। माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव आवश्यक हो गया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धनपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या हुई 33
भाजपा ने सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार धनपुर सीट पर जीत दर्ज की थी और उपचुनाव में यह सीट बरकरार रखी। सत्तारूढ़ पार्टी ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए अल्पसंख्यक बहुल बक्सनगर सीट माकपा से छीन ली। इस जीत के साथ ही 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 33 हो गयी है। विधानसभा में उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) का एक विधायक है। विपक्षी टिपरा मोथा के 13, माकपा के 10 और कांग्रेस के तीन विधायक हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024