1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. त्रिपुरा: बीजेपी के दो विधायकों ने जॉइन की कांग्रेस, बोले- हमारे साथ और भी लोग आएंगे

त्रिपुरा: बीजेपी के दो विधायकों ने जॉइन की कांग्रेस, बोले- हमारे साथ और भी लोग आएंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2022 02:22 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 02:22 pm IST

सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने मंगलवार को दिल्ली आकर कांग्रेस जॉइन कर ली है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद आशीष कुमार साहा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।

त्रिपुरा के दो विधायकों ने दिल्ली में जॉइन की कांग्रेस- India TV Hindi
त्रिपुरा के दो विधायकों ने दिल्ली में जॉइन की कांग्रेस Image Source : ANI/TWITTER

Highlights

  • सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने मंगलवार को कांग्रेस जॉइन कर ली
  • कांग्रेस जॉइन करने के बाद आशीष साहा ने BJP की सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए
  • बीजेपी की सरकार बनने के बाद, समय के साथ तानाशाही शुरू हो गई- आशीष कुमार साहा

भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। आज दोनों विधायकों ने दिल्ली का रुख किया और कांग्रेस जॉइन कर ली है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद आशीष कुमार साहा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। 

आशीष ने कहा, 'बीजेपी की सरकार बनने के बाद, समय के साथ तानाशाही शुरू हो गई। हम लोग केंद्र का हस्तक्षेप चाहते थे, लेकिन तीन साल बीत गए और कुछ नहीं हुआ। ये विकास के नाम पर सीधी लूट हो रही है। हमारे साथ कई लोग आना चाहते हैं। अगले कुछ महीनों में बताएंगे कि कौन हमारे साथ आ रहे हैं।'

दोनों विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था। रॉय बर्मन ने बताया था कि वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। 

आशीष कुमार साहा ने बताया था, ‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे। हमने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।’ दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024