Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Udupi Constituency Election: क्या BJP उडुपी सीट पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी?

Udupi Constituency Election: क्या BJP उडुपी सीट पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी?

उडुपी से बीजेपी ने यशपाल सुवर्ण पर भरोसा जताया है, वहीं, सुवर्ण के सामने कांग्रेस ने प्रसादराज कंचन को मौका दिया है। जेडीएस से दक्षत आर शेट्टी और आम आदमी पार्टी की ओर से प्रभाकर पूजारी मैदान में हैं।

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : May 04, 2023 03:04 pm IST, Updated : May 08, 2023 09:57 am IST
bjp- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO बीजेपी

Udupi Assembly Election Result 2023: कर्नाटक के दंगल का बिगुल बज गया है। यहां सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में उडुपी जिले की उडुपी विधानसभा सीट पर 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे। यहां से बीजेपी ने यशपाल सुवर्ण पर भरोसा जताया है, वहीं, सुवर्ण के सामने कांग्रेस ने प्रसादराज कंचन को मौका दिया है। जेडीएस से दक्षत आर शेट्टी और आम आदमी पार्टी की ओर से प्रभाकर पूजारी मैदान में हैं।

उडुपी विधानसभा सीट उडुपी चिकमंगलूर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से शोभा करंदलाजे, भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। उन्होंने जेडीएस के प्रमोद माधवराज को 349599 से हराया था।

पिछले चुनाव का उडुपी सीट का परिणाम

2018 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े के रघुपति भट्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद मधवराज को 12044 वोटों के मार्जिन से हराया था। उन चुनावों में रघुपति भट्ट को 84,946 वोट मिले थे जबकि प्रमोद माधवराज 72,902 लोगों का समर्थन जुटा पाए थे। 1,089 वोटों के साथ NOTA चौथे नंबर पर था।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement