1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: अमेठी में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम

UP Election 2022: अमेठी में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2022 11:00 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 11:00 pm IST

अमेठी से भारतीय जनता पार्टी ने जहां संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के महाराजी प्रजापति मैदान में हैं।

BJP- India TV Hindi
BJP Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • अमेठी विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान
  • इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच

अमेठी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के काम में व्यस्त हैं। अमेठी जिले में पड़ने वाली अमेठी विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान होना है। मीडिया में अक्सर चर्चा में रहने वाली अमेठी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में माना जा रहा है।

अमेठी से भारतीय जनता पार्टी ने जहां संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के महाराजी प्रजापति मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने रागिनी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर आशीष शुक्ला ताल ठोंक रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से गरिमा सिंह ने समाजवादी पार्टी के गायत्री प्रसाद को 5065 मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में गरिमा सिंह को 64226 वोट मिले थे जबकि गायत्री प्रसाद के लिए 59161 लोगों ने वोटों के जरिए अपना समर्थन दिया था। बसपा के प्रत्याशी रामजी 30175 मतों के साथ तीसरे और कांग्रेस की अमिता सिंह 20291 मतों के साथ चौथे स्थान पर थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024