1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: चित्रकूट में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम

UP Election 2022: चित्रकूट में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2022 11:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 11:11 pm IST

चित्रकूट से भारतीय जनता पार्टी ने चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के अनिल प्रधान पटेल मैदान में हैं।

BJP- India TV Hindi
BJP Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • चित्रकूट विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान
  • इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के काम में व्यस्त हैं। चित्रकूट जिले में पड़ने वाली चित्रकूट विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान होना है। मीडिया में अक्सर चर्चा में रहने वाली चित्रकूट विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में माना जा रहा है।

चित्रकूट से भारतीय जनता पार्टी ने चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के अनिल प्रधान पटेल मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने पुष्पेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर निर्मला ताल ठोंक रही हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के वीर सिंह को 26936 मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 90366 वोट मिले थे जबकि वीर सिंह के लिए 63430 लोगों ने वोटों के जरिए अपना समर्थन दिया था। बसपा के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गौतम 47780 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024