1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: हंडिया सीट पर वोटों की गिनती जारी, हमारा आम दल के प्रशांत कुमार सिंह 10872 वोटों के साथ सबसे आगे

UP Election 2022: हंडिया सीट पर वोटों की गिनती जारी, हमारा आम दल के प्रशांत कुमार सिंह 10872 वोटों के साथ सबसे आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:21 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 11:21 am IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। हंडिया विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है।

Handia Chunav Result - India TV Hindi
Handia Chunav Result  Image Source : INDIA TV

Handia Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। हंडिया विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, निषाद पार्टी के निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल के प्रशांत कुमार सिंह राहुल 10872 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि एसपी के हाकिम लाल बिद को 10273 वोट मिले हैं। वहीं बीएसपी उम्मीदवार नरेंद्र कुमार पीछे चल रहे हैं।

हंडिया विधानसभा सीट एक बार फिर बीजेपी और उसके सहयोगी दल निषाद पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। 1996 के बाद से इस सीट पर बीजेपी को जीत नहीं मिली है। इस बार बीजेपी ने यह सीट अपने सहयोगी दल निषाद पार्टी को दी । हांडिया सीट पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी

वर्ष 2017 में बीएसपी उम्मीदवार हाकिम लाल बिंद ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार उन्होंने पाला बदल लिया। चुनाव से पहले हाकिम लाल बिंद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए  । हंडिया में पिछड़े वोटरों की संख्या अधिक है। यादव, ब्राह्मण वोटरों की भी अच्छी तादाद है। इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 2 लाख मतदाता हैं। 

2017 के चुनाव में बीएसपी के हाकिम लाल बिंद ने चुनाव जीता और उन्हें कुल 72446 वोट मिले। वहीं ADAL की उम्मीदवार प्रमिला त्रिपाठी दूसरे नंबर पर रहीं और उन्हें कुल 63920 वोट मिले। जबकि एसपी की निधि यादव तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें कुल 55403 वोट मिले।  आपको बता दें कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024