1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी, सपा की पूजा शुक्ला आगे

UP Election 2022: लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी, सपा की पूजा शुक्ला आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 12:31 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 02:59 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट (Lucknow North Assembly Seat) पर बीजेपी ने वर्तमान विधायक डॉक्टर नीरज बोरा पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है।

Lucknow North Vidhan Sabha Chunav Result 2022 - India TV Hindi
Lucknow North Vidhan Sabha Chunav Result 2022  Image Source : INDIA TV

Lucknow North Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट (Lucknow North Assembly Seat) पर बीजेपी ने वर्तमान व‍िधायक डॉक्टर नीरज बोरा पर भरोसा जताते हुए उम्‍मीदवार घोषित क‍िया है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने युवा नेत्री पूजा शुक्ला को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मोहम्मद सरवर मलिक को ट‍िकट द‍िया है जबक‍ि कांग्रेस ने अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जू को उम्‍मीदवार घोष‍ित क‍िया। यूपी में 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव हुए हैं और आज मतगणना हो रही है। 

लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर नीरज बोरा समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूजा शुक्ला से पीछे चल रहे हैं। रुझानों के मुताबिक, लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के डॉक्टर नीरज बोरा को अब तक 29270 वोट मिले हैं। वहीं सपा उम्मीदवार पूजा शुक्ला को 51294 वोट मिले हैं बता दें कि, इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।  

2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो, लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज बोरा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को हराया था। परिसीमन के बाद वजूद में आए लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर 2012 में पहली बार चुनाव हुए थे। तब सपा के अभिषेक मिश्रा यहां से विधायक चुने गए थे। लेकिन 2017 में जब दोबारा विधानसभा चुनाव हुए तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जनता ने नीरज बोरा पर भरोसा जताया, जो कि पेशे से डॉक्टर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024