1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : नानपारा में किसी होगी जीत? 2017 में खिला था कमल

UP Election 2022 : नानपारा में किसी होगी जीत? 2017 में खिला था कमल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2022 10:19 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 10:19 am IST

नानपारा सीट की बात करें तो यहां से समाजवादी पार्टी ने माधुरी वर्मा को टिकट दिया है। अपना दल ने राम निवास वर्मा को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने हकीकत अली को प्रत्याशी बनाया है।

सपा के टिकट पर लड़ रही है माधुरी वर्मा- India TV Hindi
सपा के टिकट पर लड़ रही है माधुरी वर्मा Image Source : FACEBOOK

Highlights

  • नानपारा सीट की बात करें तो यहां से समाजवादी पार्टी ने माधुरी वर्मा को टिकट दिया
  • अपना दल ने राम निवास वर्मा को टिकट दिया है
  • बहुजन समाज पार्टी ने हकीकत अली को प्रत्याशी बनाया है

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी और समाजवादी पार्टी लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रचार कर रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के लिए अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। अखिलेश ने हाल ही में कहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

नानपारा सीट की बात करें तो यहां से समाजवादी पार्टी ने माधुरी वर्मा को टिकट दिया है। अपना दल ने राम निवास वर्मा को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने हकीकत अली को प्रत्याशी बनाया है। AIMIM ने मौलाना लैक अहमद शाह को चुनाव मैदान में उतारा है। 

2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर माधुरी वर्मा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। माधुरी वर्मा को 86 हजार 312 वोट मिले थे। कांग्रेस के वारिस अली को 67 हजार 643 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर थे। बहुजन समाज पार्टी के अब्दुल वहीद को 25 हजार 430 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024