1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : 'यूपी में गठबंधन से कांग्रेस को नुकसान पहुंचा', इंडिया टीवी पर प्रियंका गांधी का Exclusive Interview

UP Election 2022 : 'यूपी में गठबंधन से कांग्रेस को नुकसान पहुंचा', इंडिया टीवी पर प्रियंका गांधी का Exclusive Interview

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2022 11:28 am IST,  Updated : Feb 23, 2022 11:28 am IST

प्रियंका गांधी ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले 30 साल में पहली बार हम 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले हम गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। 

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi, Congress Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 30 साल में पहली बार हम 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं-प्रियंका
  • हम हमेशा गठबंधन में चुनाव लड़े और इससे हमारा संगठन कमजोर हुआ-प्रियंका

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन से पार्टी को नुकसान हुआ, पार्टी का जनाधार कमजोर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा गठबंधन में चुनाव लड़े हैं और इससे हमारा संगठन कमजोर हुआ है। 

प्रियंका गांधी ने इंडिया टीवी की रिपोर्टर विजय लक्ष्मी को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले 30 साल में पहली बार हम 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले हम गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक नयी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस ने 75 हजार से एक लाख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी।  जहां-जहां प्रदेश में लोगों पर संकट आया,  सबसे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवर्तन हम लाए हैं और इसका चुनाव में कितना असर पड़ेगा ये जनता बताएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की केंद्र की सरकार असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि किसान रोजी-रोजी नहीं कमा पा रहा है। लोग बेरोजगार हो रहे हैं। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंडिया टीवी को दिए इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश और मायावती को लेकर बेबाक राय दी है। उन्होंने आतंकवाद और वंशवाद को लेकर भी अपनी बात रखी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024