1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : रसड़ा में वोटों की गिनती जारी, जानें कौन चल रहा आगे

UP Election 2022 : रसड़ा में वोटों की गिनती जारी, जानें कौन चल रहा आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:02 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 11:02 am IST

2017 के विधानसभा चुनावों में रसड़ा सीट पर बसपा उम्मीदवार उमाशंकर सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी बीजेपी के राम इकबाल सिंह को लगभग 34 हजार मतों के अंतर से पराजित किया था।

Rasara Result, Rasara News, Rasara Chunav Result, Babban Rajbhar BJP- India TV Hindi
Rasara Result LIVE. Image Source : INDIA TV

Rasara Result LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को मतगणना हो रही है। सूबे के बलिया जिले में पड़ने वाली रसड़ा विधानसभा सीट पर भी मतगणना का काम जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमाशंकर सिंह अपने करीबी प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेन्द्र चौहान से लगभग 3 प्रतिशत वोटों से आगे चल रहे हैं।

अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमाशंकर सिंह को 12502 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बब्बन राजभर को 2387 वोट मिले हैं। इस सीट से सपा गठबंधन की तरफ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने महेन्द्र चौहान को उम्मीदवार बनाया है और उन्हें अब तक 11530 वोट मिले हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों में रसड़ा सीट पर बसपा उम्मीदवार उमाशंकर सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी बीजेपी के राम इकबाल सिंह को लगभग 34 हजार मतों के अंतर से पराजित किया था। उमाशंकर सिंह को 92272 वोट मिले थे जबकि राम इकबाल सिंह को 58385 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय रहे थे और उन्हें कुल 37006 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024