1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : शाहजहांपुर सीट से बीजेपी के नेता सुरेश खन्ना ने नौवीं बार जीत दर्ज की

UP Election 2022 : शाहजहांपुर सीट से बीजेपी के नेता सुरेश खन्ना ने नौवीं बार जीत दर्ज की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2022 11:48 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 07:38 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार शाहजहांपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सुरेश खन्ना को टिकट मिला है। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के तनवीर खान और बसपा के सर्वेश चंद्र उर्फ धन्धू मिश्रा के साथ है।

Suresh Khanna- India TV Hindi
Suresh Khanna Image Source : FILE PHOTO

UP Election 2022 :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार शाहजहांपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सुरेश खन्ना ने चुनाव जीत लिया है। इस सीट पर सुरेश खन्ना ने नौंवी बार जीत दर्ज की।

शाहजहांपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। 2017 में शाहजहांपुर में कुल 48.89 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से सुरेश कुमार खन्ना ने समाजवादी पार्टी के तनवीर खान को 19203 वोटों के मार्जिन से हराया था। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद असलम खान तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 16,546 वोट मिले, जो कुल मतों का 8.03% था। यह सीट बीजेपी का गढ़ ऐसे ही नहीं मानी जाती है। यहां वर्ष 1993 से लगातार बीजेपी का प्रत्याशी ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करता आ रहा है। शाहजहांपुर विधानसभा सीट शाहजहांपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अरुण सागर, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। मतदान की तारीख सोमवार, 14 फरवरी 2022 है। वहीं मतगणना गुरुवार, 10 मार्च 2022 को होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024