1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election Result 2022: यूपी में सरकार बनाने जा रही बीजेपी, हेमा मालिनी बोलीं- बुलडोज़र के आगे कुछ नहीं आ सकता

UP Election Result 2022: यूपी में सरकार बनाने जा रही बीजेपी, हेमा मालिनी बोलीं- बुलडोज़र के आगे कुछ नहीं आ सकता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 04:05 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 04:05 pm IST

हेमा मालिनी ने कहा, 'हमें पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी। हमने विकास के हर पहलू के लिए काम किया है, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है। बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि यह एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और।'

Hema Malini with Yogi Adityanath- India TV Hindi
Hema Malini with Yogi Adityanath Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन आगे नज़र आ रहा है। बीजेपी गठबंधन 267 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, सपा इस लड़ाई में पिछड़ता हुआ नज़र आ रहा है। सपा गठबंधन 131 सीटों पर ही सिमट गया है। ऐसे में एक तरह से इन चुनावों में बीजेपी गठबंधन की जीत मानी जा रही है। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की भी प्रतिक्रिया आई है।

हेमा मालिनी ने कहा, 'हमें पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी। हमने विकास के हर पहलू के लिए काम किया है, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है। बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि यह एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और।'

सीएम बनने जा रहे हैं योगी आदित्यनाथ-

उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी बीजेपी आगे नज़र आ रही है। हालांकि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से शानदार जीत हासिल कर ली है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई यूपी का सीएम पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सीएम बनेगा। साथ ही ऐसा करीब 37 साल बाद हो रहा है जब कोई पार्टी सरकार में वापसी कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024