UP election result 2022 live : उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी 403 सीटों के रुझान आ चुके हैं और इन रुझानों में बीजेपी बीजेपी को बहुमत मिल चुका है। बीजेपी 275 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सपा 120 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, बसपा 2, कांग्रेस 3 सीटों पर जबकि अन्य दल तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उत्तर प्रदेश को भाजपा और मोदी सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह राज्य सबसे अधिक 80 सांसद लोकसभा भेजता है और विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का 2024 के आम चुनाव पर असर पड़ने की उम्मीद है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुल सात चरणों में वोटिंग हुई थी।