1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election Result 2022: जानें, नतीजों में कैसा रहा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का हाल

UP Election Result 2022: जानें, नतीजों में कैसा रहा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 05:17 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों में अभी तक आए रुझान के आधार पर एआईएमआईएम को इस बार आधा फीसदी से भी कम मत मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के अधिकतर उम्मीदवार पांच हजार मतों के आंकड़े को पार नहीं कर पाए हैं और राज्य के मतदाताओं ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों में अभी तक आए रुझान के आधार पर एआईएमआईएम को इस बार आधा फीसदी से भी कम मत मिलता हुआ नजर आ रहा है।

चुनाव आयोग से शाम चार बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से एआईएमआईएम के उम्मीदवार कमर कमाल को 1368 वोट, देवबंद सीट से उमैर मदनी 3145 वोट, जौनपुर से अभयराज 1340 वोट, कानपुर कैंट से मुइनुददीन 754 वोट, लखनऊ मध्य से सलमान को 463 वोट, मुरादाबाद से बाकी रशीद को 1266 वोट, मेरठ से इमरान अहमद को 2405 वोट, मुरादाबाद ग्रामीण से मोहीद फरगनी को 1771 वोट, निजामाबाद से अब्दुररहमान अंसारी 2116 वोट, मुजफफर नगर से मो इंतजार को 2642 वोट, संडीला से मो रफीक को 1363 वोट, टांडा से इरफान को 4886 वोट, सिराथू से योर मोहम्मद को 571 वोट तथा बहराइच से राशिद जमील को 1747 वोट प्राप्त हुए हैं।

चुनाव आयोग की बेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एआईएमआईएम को अभी तक 0.43 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं । एआईएमआईएम ने उप्र विधानसभा चुनाव में सौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का दावा किया था । ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उन्ही सीटों पर उतारे थे जो मुस्लिम बाहुल्य थी लेकिन प्रदेश के मुसलमानों सहित विभिन्न मतदाताओं ने ने उन्हें बुरी तरह से नकार दिया।

पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनमें से 37 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024