1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election Result 2022: 'EVM खराब है, अंडरग्राउंड हो जाओ' UP में जीत की तरफ आगे बढ़ रही BJP तो Akhilesh Yadav को ट्रोल कर रहे हैं लोग

UP Election Result 2022: 'EVM खराब है, अंडरग्राउंड हो जाओ' UP में जीत की तरफ आगे बढ़ रही BJP तो Akhilesh Yadav को ट्रोल कर रहे हैं लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:09 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 11:16 am IST

403 में से 400 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छू लिया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने भी 100 का आंकड़ा छू लिया है।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के इम्तिहान की घड़ी आ गई है। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से 4 में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। 403 में से 400 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छू लिया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने भी 100 का आंकड़ा छू लिया है। 

इस बीच अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि इम्तिहान अभी बाकि है। अखिलेश के ट्वीट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अखिलेश भैजा समय आ गया है। जल्दी से कैमरा पर जाकर कह दो कि EVM खराब है।' विक्रांत सिंह नाम के यूजर ने लिखा, 'समाजवादी पार्टी की हार पक्का हो चुकी है। यही समय है अंडरग्राउंड हो जाओ।'

ट्विटर यूजर महक यादव ने लिखा, 'कोई कितनी भी हेराफेरी कर ले। आएंगे तो अखिलेश भैया ही। भले ही कितना EVM से छोड़खानी कर लो, लेकिन अखिलेश भैया ही यूपी के लिए बहुत जरूरी हैं।' धरम यादव नाम के यूजर ने लिखा, 'हम कार्यकर्ताओं के हौसले पर अखिलेश यादव जी पानी फिर गया। अब कुछ समझ नहीं आ रहा है कि अगले पांच साल क्या करेंगे। हम लोगों का सपना था कि आपको मुख्यमंत्री बनते हुए दोबारा देखें।'

ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रिया-

सुरभि चौधरी नाम की यूजर लिखती हैं, 'सब चला गया, लेकिन आप रह गए।' यूजर आदित्य कुमार ने लिखा, 'हमें तो लग रहा है कि यूपी में सपा सरकार बनाएगी, लेकिन सबसे नीचे से। जितने वायदे कर रहे थे सारे पानी में मिल गए। अखिलेश भैया, अब आप पांच साल क्या करोगे?'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024