1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी चुनाव 2022: आज अपने गढ़ से हुंकार भरेंगे अखिलेश, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे 'विजय यात्रा'

यूपी चुनाव 2022: आज अपने गढ़ से हुंकार भरेंगे अखिलेश, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे 'विजय यात्रा'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2021 10:39 am IST,  Updated : Dec 21, 2021 10:39 am IST

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही विजय यात्रा का आठवां चरण मैनपुरी से शुरू होगा। मैनपुरी के बाद एटा में भी पूर्व मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • आठवें चरण की विजय यात्रा
  • शिवपाल सिंह यादव के फोटो सपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में लगाए

नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजय यात्रा आज मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां क्रिश्चियन मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बुंदेलखंड और पूर्वाचल के बाद अखिलेश यादव अब अपने गढ़ में इस यात्रा के जरिए हुंकार कर सपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही विजय यात्रा का आठवां चरण मैनपुरी से शुरू होगा। मैनपुरी के बाद एटा में भी पूर्व मुख्यमंत्री आज ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

लंबे समय के बाद सपा के कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के फोटो सपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में लगाए हैं। प्रसपा के जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव कहते हैं कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। सपा में प्रसपा के नेताओं को सम्मान के साथ ही टिकट भी मिलेगी।

गौरतलब हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का विजय रथ पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के जरिए गाजीपुर से लखनऊ तक आ चुका है। इसके बाद छठे चरण की यात्रा जौनपुर व सातवें चरण की यात्रा रायबरेली में निकली थी। अब अखिलेश आठवें चरण की यात्रा मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे।

इसके बाद अखिलेश 28 दिसंबर को नौवें चरण की विजय यात्रा उन्नाव में निकालेंगे। इसकी शुरूआत 12 अक्टूबर को कानपुर से हुई थी। यह यात्रा कानपुर से हमीरपुर गई थी। इस यात्रा के जरिए अखिलेश कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन व हमीरपुर जिले को गए थे। एक से तीन दिसंबर को उनकी रथ यात्रा बुंदेलखंड में बांदा से महोबा, ललितपुर व झांसी में निकल चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024