1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी में 24 घंटे में BJP को दूसरा बड़ा झटका, योगी कैबिनेट से अब मंत्री दारा सिंह ने दिया इस्तीफा

यूपी में 24 घंटे में BJP को दूसरा बड़ा झटका, योगी कैबिनेट से अब मंत्री दारा सिंह ने दिया इस्तीफा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Jan 12, 2022 04:24 pm IST

यूपी विधानसभा चुनाव में 24 घण्टे में बड़ा उलटफेर नजर आया है। स्वामी प्रसाद के इस्तीफे के बाद कई विधायक और मंत्री के इस्तीफे की चर्चा थी। वह बात सही साबित हुई।

dara singh chauhan- India TV Hindi
मौर्य के बाद वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, कहा- दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा से आहत हूं Image Source : TWITTER

Highlights

  • यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 24 घण्टे में बीजेपी के लिए बड़ा उलटफेर नजर आया
  • स्वामी प्रसाद के बाद वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दूसरा बड़ा झटका लगा है। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद के बाद वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दारा सिंह मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने राज्यपाल को भेजी चिट्ठी में योगी सरकार पर दलितों, पिछड़ों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

दारा सिंह चौहान ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में वन पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री के रूप में मैंने पूरे मनोयोग से अपने विभाग की बेहतरी के लिए कार्य किया, किन्तु सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।"

कौन हैं दारा सिंह

  • दारा सिंह चौहान मधुबन से विधायक हैं, वह 2 फरवरी 2015 को बीजेपी में शामिल हुए थे।
  • दारा सिंह बीजेपी से पहले बीएसपी में थे, वह 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।
  • दारा सिंह की 2014 लोकसभा चुनाव में हार हुई थी।
  • लोनिया राजपूत समुदाय से आते हैं, बीजेपी में OBC मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए थे।
  • 1996 से 2006 तक राज्यसभा सांसद रहे।

ज्ञात हो कि यूपी विधानसभा चुनाव में 24 घण्टे में बड़ा उलटफेर नजर आया है। स्वामी प्रसाद के इस्तीफे के बाद कई विधायक और मंत्री के इस्तीफे की चर्चा थी। वह बात सही साबित हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024