1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गाजियाबाद में CM योगी का रोड शो आज, 12 घंटे का 'जनविश्वास यात्रा'; जानें- पूरी टाइमलाइन

गाजियाबाद में CM योगी का रोड शो आज, 12 घंटे का 'जनविश्वास यात्रा'; जानें- पूरी टाइमलाइन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2021 06:50 am IST,  Updated : Dec 25, 2021 11:12 am IST

सीएम योगी 2 किलोमीटर तक रोड शो करेंगे। 2 घंटे तक शहर में रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे और यात्रा नोएडा की तरफ आगे बढ़ जाएगी। जनविश्वास यात्रा की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीएम योगी- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : PTI

Highlights

  • जनविश्वास यात्रा की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
  • ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों से डायवर्ट किया ट्रैफिक
  • ये है पूरी यात्रा की टाइमलाइन

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। शनिवार को होने वाले जनविश्वास यात्रा के दौरान  शहर  में सीएम का 2 किलोमीटर का रोड शो होगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा 3 विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए एक तरफ बीजेपी के पांचों विधायकों ने जोरदार तैयारी की है तो वहीं टिकट के दावेदारों ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। जनविश्वास यात्रा का पहला स्वागत सुबह 9 बजे मोदीनगर में किया जाएगा और रात्रि 8:00 बजे मुख्यमंत्री के रोड शो के साथ इसका समापन होगा।

कैसी है चुनावी बयार, किसकी बनेगी सरकार? बताएगी जनता, क्योंकि 'ये पब्लिक है, सब जानती है'

ये है पूरी यात्रा की टाइमलाइन

मोदीनगर में यात्रा के प्रवेश करने के साथ ही दिल्ली मेरठ रोड पर 8  से ज्यादा जगहों पर स्वागत की तैयारियां की गई है। उसके बाद यात्रा का मुरादनगर विधानसभा में पहला स्वागत गंग नहर पर होगा। यहीं, हंस इंटर कॉलेज में एक जनसभा का आयोजन किया गया है जहां पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा यात्रा में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से डिप्टी सीएम पूरी यात्रा के साथ रहेंगे।

इसके बाद यात्रा लोनी विधानसभा में आगे बढ़ेगी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूरे विधानसभा में 10 जगहों पर स्वागत की तैयारी की है। इसके साथ पावी में जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस जनसभा में भी काफी संख्या में लोगों के उमड़ने की उम्मीद है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दावा किया है की लोनी में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। लोनी के बाद जन विश्वास यात्रा साहिबाबाद विधानसभा के तरफ आगे बढ़ेगी। यहां भोपुरा से लेकर साहिबाबाद लाजपत नगर के साथ कई इलाकों में 10 जगहों पर स्वागत की तैयारी की गई है।

इसके साथ ही लाजपत नगर रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन होगा, जहां पर डिप्टी सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद विश्वास यात्रा गाजियाबाद विधानसभा में प्रवेश करेगी और यहां पर सबसे जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। गाजियाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र में 22 जगहों पर स्वागत की तैयारी की गई है। यात्रा जैसे ही कालका गढ़ी चौक पर पहुंचेगी यहीं  पर शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो शुरू होगा। 

सीएम योगी करेंगे 2 किलोमीटर तक रोड शो  

सीएम योगी 2 किलोमीटर तक रोड शो करेंगे। 2 घंटे तक शहर में रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे और यात्रा नोएडा की तरफ आगे बढ़ जाएगी। जनविश्वास यात्रा की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तो वही ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों से ट्रैफिक डायवर्ट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024