1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी चुनाव 2022: AIMIM की चौथी लिस्ट जारी, ओवैसी की पार्टी ने अबतक 28 उम्मीदवार उतारे

यूपी चुनाव 2022: AIMIM की चौथी लिस्ट जारी, ओवैसी की पार्टी ने अबतक 28 उम्मीदवार उतारे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2022 08:37 am IST,  Updated : Jan 22, 2022 08:37 am IST

यूपी चुनाव 2022: बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

AIMIM Party- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : TWITTER/ASADUDDIN OWAISI

Highlights

  • ओवैसी की पार्टी ने अबतक 28 उम्मीदवारों को दिए टिकट
  • यूपी में हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश जारी
  • पार्टी करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है

यूपी चुनाव 2022: बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। शुक्रवार को पार्टी की ओर से इन तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में एक हिंदू और 2 मुस्लिम नेता का नाम है। 

लिस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, भीम सिंह बालियान को मुजफ्फरनगर जिला के बुढ़ाना, हाजी कुमैल अशरफ खान को बाराबंकी जिला के कुर्सी और मौलाना लईक को बहराइच जिला के नानपारा से टिकट मिला है। ये लोग दिए गए विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लड़ने वाले हैं।  

हाल ही में एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। एआईएमआईएम द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, पार्टी ने हस्तिनापुर से विनोद जाटव, मेरठ शहर से इमरान अंसारी, बरौली से शाकिर अली, सिकंदराबाद से दिलशाद अहमद, रामनगर से विकास श्रीवास्तव, नकुर से रिजवाना और कुंदरकी से हाफिज वारिस को मैदान में उतारा है।

इस तरह पार्टी अबतक करीब 25 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। बताया जा रहा है कि एआईएमआईएम करीब 80-100 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतार सकती है। इस बार ओवैसी की पार्टी हिंदू और ब्राह्मण वोटों को समेटने की कोशिश करती नजर आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024