1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2022 08:49 pm IST,  Updated : Jan 16, 2022 09:32 pm IST

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट- India TV Hindi
यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • यूपी चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • AAP ने पहली सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग के सबसे ज्यादा 55 उम्मीदवारों को टिकट दिया
  • AAP राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

AAM Aadmi Party Candidate list UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022) के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट
Image Source : TWITTER/@SABHAJEETAAPयूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

पहली बार उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग के सबसे ज्यादा 55 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, लखनऊ मध्य से नदीम अशरफ जायसी, लखनऊ पूरब से आलोक सिंह, लखनऊ उत्तर विधानसभा से अमित श्रीवास्तव त्यागी, लखनऊ पश्चिम विधानसभा से राजीव बक्शी, मोहनलालगंज से सूरज कुमार और सरोजनीनगर से रोहित श्रीवास्तव को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट
Image Source : TWITTER/@SABHAJEETAAPयूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

संजय सिंह ने यहां कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बाकी उम्मीदवारों का ऐलान भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में अलग-अलग समुदायों को समुचित हिस्सेदारी दी है। उन्होंने बताया कि इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के 55 उम्मीदवार, 36 ब्राह्मण, अनुसूचित जाति के 31, 14 मुस्लिम, छह कायस्थ तथा सात व्यापारी वर्ग के प्रत्याशी शामिल हैं। सांसद संजय सिंह ने बताया कि  जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है, आप ने चुनाव मैदान में अच्छे और सुयोग्य उम्मीदवारों को उतारा है।

यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट
Image Source : TWITTER/@SABHAJEETAAPयूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

संजय सिंह ने कहा, ‘‘पहली सूची में एमबीए की शिक्षा प्राप्त कर चुके आठ उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 38 परास्नातक, चार डॉक्टर, आठ पीएचडी, सात इंजीनियर तथा 39 स्नातक की योग्यता रखते हैं। पहली सूची में आठ महिलाओं को टिकट दिया गया है।’’ 

यूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट
Image Source : TWITTER/@SABHAJEETAAPयूपी चुनाव 2022: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की नई राजनीति के आगाज के मकसद से गंदी सियासत पर झाडू चलाने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सिंह ने कहा कि अब यह उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर है कि वह ऐसे योग्य उम्मीदवारों को चुनकर विधानसभा भेजे और उत्तर प्रदेश से राजनीति की गंदगी का सफाया करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024