1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. BJP की अपना दल, निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर, नड्डा बोले- यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा NDA

BJP की अपना दल, निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर, नड्डा बोले- यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा NDA

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2022 05:48 pm IST,  Updated : Jan 19, 2022 06:46 pm IST

बीजेपी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें अमित शाह, जे पी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।

BJP की अपना दल, निषाद...- India TV Hindi
BJP की अपना दल, निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर, नड्डा बोले- यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा NDA Image Source : TWITTER

Highlights

  • गठबंधन की घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई
  • अमित शाह, जे पी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद समेत कई नेता रहे मौजूद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता (BJP) की अपना दल (एस), निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर लग गई है। ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने सहयोगियों, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। नड्डा ने अपना दल (एस) की नेता व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। गठबंधन के बाद बीजेपी ने नया नारा दिया है- उत्तर प्रदेश में फिर एकबार 300 पार।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ विस्तार से चर्चा हुई और उसके बाद सीटों के तालमेल पर फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को तेज गति दी है।

नड्डा ने कहा कि संपर्क, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में पिछले पांच साल के दौरान उत्तर प्रदेश में बहुत काम हुआ है और कानून व व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। पिछले पांच साल में सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।’’

इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024