1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Uttarakhand Election 2022: क्या हमने कभी राहुल से राजीव गांधी का बेटा होने का सबूत मांगा: हिमंता बिस्वा सरमा

Uttarakhand Election 2022: क्या हमने कभी राहुल से राजीव गांधी का बेटा होने का सबूत मांगा: हिमंता बिस्वा सरमा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2022 10:36 pm IST,  Updated : Feb 11, 2022 10:36 pm IST

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को सेना के यह कहने पर विश्वास करना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

Himanta Biswa Sarma, Himanta Biswa Sarma Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Rajiv Gandhi- India TV Hindi
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma and Congress Leader Rahul Gandhi. Image Source : TWITTER.COM/HIMANTABISWA/PTI

Highlights

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने कभी राहुल के पिता के बारे में सबूत नहीं मांगा।
  • सीडीएस दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक का गांधी ने सबूत मांगा: सरमा
  • कभी जनरल रावत को 'सड़क का गुंडा' कहने वाली कांग्रेस आज उनके कटआउट लगाकर उनके नाम पर वोट मांग रही है: सरमा

देहरादून: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने के मामले में राहुल गांधी पर हमला करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कभी उनके पिता के बारे में सबूत नहीं मांगा। प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए असम के मुंख्यमंत्री सरमा ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक का गांधी ने सबूत मांगा। उन्होंने कहा, ‘क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं।’

‘राहुल व कांग्रेस नेताओं में जिन्ना की आत्मा बस गई है’

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को सेना के यह कहने पर विश्वास करना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि कभी जनरल रावत को 'सड़क का गुंडा' कहने वाली कांग्रेस आज उनके कटआउट लगाकर उनके नाम पर वोट मांग रही है। उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कथित वादे पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल व कांग्रेस नेताओं में जिन्ना की आत्मा बस गई है और वे वही बात कर रहे हैं कि जो देश विभाजन के दोषी जिन्ना कहा करते थे।


‘हिजाब के नाम पर छात्राओं को बरगलाया जा रहा है’
सरमा ने कहा, 'हम स्वयं असम में कांग्रेस की सरकारों के अलसंख्यक तुष्टीकरण के दाग अभी तक धो रहे हैं| यहां भी कल तक नमाज की छुट्टी घोषित करने वाले कांग्रेसी नेता बंद कमरों में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा कर रहे हैं| भाजपा कभी देवभूमि में कांग्रेस की इस मंशा को पूरा नहीं होने देगी।’ कर्नाटक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां छात्राओं को पढ़ाई से दूर कर हिजाब को लेकर बरगलाया जा रहा है और यदि अल्पसंख्यक तुष्टीकरण वाली कांग्रेस की चली तो देवभूमि में भी ऐसा ही हो सकता है।

‘उन्हें पता है कि वे चुनावी महाभारत में हारने वाले हैं’
असम के मुख्यमंत्री ने जनता से कांग्रेस को एक बार नहीं बार-बार हराने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वयं को ‘भीष्म’ बताने संबंधी बयान के बारे में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पता है कि वह कौरवों के साथ हैं और चुनावी महाभारत में हारने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024