1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Uttarakhand Election 2022: 'देवभूमि' के अगले मुख्यमंत्री होंगे मदन कौशिक? पूछने पर मिला ये जवाब

Uttarakhand Election 2022: 'देवभूमि' के अगले मुख्यमंत्री होंगे मदन कौशिक? पूछने पर मिला ये जवाब

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Mar 13, 2022 05:21 pm IST,  Updated : Mar 13, 2022 05:25 pm IST

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि ब्राह्मण चेहरा मुख्यमंत्री हो सकता है। इसको लेकर हमने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से बात की। इनका कहना है जनता को बधाई जिन्होंने विकास के नाम पर इतनी सीटें दिलाईं।

पुष्कर सिंह धामी, प्रह्लाद जोशी के साथ मदन कौशिक- India TV Hindi
पुष्कर सिंह धामी, प्रह्लाद जोशी के साथ मदन कौशिक Image Source : PTI

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिल गया है। एक बार फिर सूबे में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। वहीं, इस बीच प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि ब्राह्मण चेहरा मुख्यमंत्री हो सकता है। इसको लेकर हमने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से बात की। इनका कहना है जनता को बधाई जिन्होंने विकास के नाम पर इतनी सीटें दिलाईं।

सवाल- आपके नाम की चर्चा है आपकी केंद्र से कोई बात हुई दिल्ली से कोई बुलावा आया? इसपर कहना है अभी कोई बात नही हुई। ऑब्सर्जवर की खबर सिर्फ चैनल्स पर औपचारिक हमे कुछ नहीं बताया गया। 

धामी या कौशिक?

सवाल आपको क्या लगता है पुष्कर सिंह धामी होने चाहिए चेहरा या आप? इस पर कहना है, ये हवा में सवाल है जिसको केंद्र जिम्मेदारी देगा वो चेहरा होगा। फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है कि कोई ब्राह्मण चेहरा मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे होगा। अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है और विधायकों की बैठक के बाद ही इस बात पर मुहर लगेगी।

केंद्र जो आदेश देगा उस पर काम करेंगे, उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर हर मुख्यमंत्री लेकर गए हैं आगे भी इस पर काम होगा। बता दें, उत्तराखंड में बीजेपी को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली थी। इस चुनाव से आम आदमी पार्टी को बहुत उम्मीद थी, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई।

पुष्कर सिंह धामी ने दिया ये जवाब-

पुष्कर सिंह धामी से जब इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जनता ने मोदी जी पर भरोसा जताया है, मैं तो एक सामान्य कार्यकर्ता था जिसे जिम्मेदारियां दी गई। उत्तराखंड में दूर-दराज इलाको में जा जाकर विकास का काम किया। केंद्र ने ऑब्जर्वर्स जो तय किए हैं- पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान वो उत्तराखंड आएंगे। अभी औपचारिक कुछ जानकारी नहीं दी गई। लोगों का प्यार है, जिन्होंने ये मिथ्या तोड़ी कि एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी, एग्जिट पोल में हमें जीत दिखाई थी और हम 47 सीटें लेकर आए हैं।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024