1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक के नतीजों पर क्या बोले कांग्रेस में बगावत का बिगुल बजा चुके सचिन पॉयलट, सभी को था रिएक्शन का इंतजार

कर्नाटक के नतीजों पर क्या बोले कांग्रेस में बगावत का बिगुल बजा चुके सचिन पॉयलट, सभी को था रिएक्शन का इंतजार

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 13, 2023 10:55 am IST,  Updated : May 13, 2023 10:55 am IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनबन के चलते कांग्रेस में बगावत का बिगुल बजा चुके राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कर्नाटक के नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सचिन पॉयलट, कांग्रेस नेता- India TV Hindi
सचिन पॉयलट, कांग्रेस नेता Image Source : PTI

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनबन के चलते कांग्रेस में बगावत का बिगुल बजा चुके राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कर्नाटक के नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक चुनाव परिणामों को लेकर हर किसी को बगावती तेवर दिखा रहे और राजस्थान में अपनी ही सरकार के लिए किरकरी बने सचिन पॉयलट के रिएक्शन का इंतजार था। बता दें कि अब तक के रुझानों में कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाती दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता गदगद हैं। मगर इस पर सचिन पॉयलट का क्या रिएक्शन होगा, इसे लेकर कांग्रेस पार्टी से लेकर दूसरी पार्टी के लोगों को भी बेहद दिलचस्पी थी। ...तो आइए आपको बताते हैं कि कांग्रेस नेता सचिन पॉयलट का कर्नाटक चुनाव परिणामों को लेकर क्या कहना है...

सचिन पॉयलट भी कर्नाटक में कांग्रेस को शुरुआती रुझानों में बहुमत मिलते देखकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए पॉयलट ने कहा कि 40% कमीशन सरकार को जनता ने नकारा है। तमाम दुष्प्रचार हुआ, लेकिन हम मुद्दों पर अड़े थे और इसीलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है। बता दें कि अभी सचिन पॉयलट राजस्थान में नीतियों को लेकर पदयात्रा पर हैं। इसे उन्होंने संगठन की यात्रा न कहकर व्यक्तिगत यात्रा करार दिया है। कांग्रेस पार्टी की सचिन की हर गतिविधियों पर नजर है। कांग्रेस हाईकमान सचिन पॉयलट पर अभी जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के मूड में नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024