1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. राहुल गांधी का चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?, असम के CM का कटाक्ष

राहुल गांधी का चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?, असम के CM का कटाक्ष

 Published : Nov 23, 2022 06:20 am IST,  Updated : Nov 23, 2022 06:20 am IST

राहुल गांधी के लुक को लेकर तंज कसते हुए असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि अभी मैंने देखा है कि उनका (राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बॉलीवुड सितारों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए भुगतान किया होगा

rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अहमदाबाद में बीजेपी उम्मीदवार के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि आजकल राहुल गांधी सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। राहुल गांधी के लुक को लेकर तंज कसते हुए सरमा ने कहा कि अभी मैंने देखा है कि उनका (राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है। चेहरा बदलना कोई बुरी बात नहीं है। आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है।

चुनाव से पहले राहुल गांधी की गुजरात की कुछ यात्राओं पर सवाल उठाते हुए, सरमा ने कहा, वह गुजरात में अदृश्य हैं। वह एक विजिटिंग फैकल्टी की तरह राज्य में आते हैं..उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी प्रचार नहीं किया। वह केवल उन जगहों का दौरा कर रहे हैं, जहां चुनाव नहीं होते..शायद इसलिए कि उन्हें हार का डर है।

'बॉलीवुड सितारों को यात्रा में शामिल होने के लिए भुगतान किया होगा'

असम के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बॉलीवुड सितारों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए भुगतान किया होगा, अप्रत्यक्ष रूप से अभिनेता पूजा भट्ट और अमोल पालेकर के संदर्भ में जो यात्रा में शामिल हुए थे।

लव जिहाद पर दिया बयान
इससे पहले धंसुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरमा ने 'लव जिहाद' पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कानूनों का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान आफताब अमीन पूनावाला, जिस पर दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या का आरोप है, कथित तौर पर कह रहा था कि वह केवल हिंदू लड़कियों से डेटिंग कर रहा था क्योंकि वह भावनात्मक थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024