1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: इस बार Agra Cantt की फिज़ा में किसके 'जीत का रंग'... क्या भाजपा को मिलेगा तीसरी बार मौका? देखें Video

Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: इस बार Agra Cantt की फिज़ा में किसके 'जीत का रंग'... क्या भाजपा को मिलेगा तीसरी बार मौका? देखें Video

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2022 02:37 pm IST,  Updated : Jan 09, 2022 02:37 pm IST

आगरा जिले की कैंट विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) आज तक एक बार भी चुनाव नहीं जीत सकी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा इस सीट को अपने कब्जे में किया था। अब क्या इस बार फिर से भाजपा की तीसरी बार वापसी हो पाएगी। जानने के लिए देखें वीडियो

Highlights

  • यहां ब्राह्मण समाज के 65 हजार से अधिक वोट
  • दो बार जीत चुकी है भाजपा
  • सपा का अब तक नहीं खुल पाया है खाता

नयी दिल्ली: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार यूपी में सात चरणों (Seven Phases) में मतदान होंगे। 10 फरवरी को राज्य में पहले चरण का चुनाव होगा। वहीं, 10 मार्च (10th March 2022) को मतगणना के साथ तय हो जाएगा कि इस बार जनता ने किसका राजतिलक किया है। 

फिलहाल, राज्य की फिजाओं में राजनीतिक चुनावी रंग घुलने लगी है। इसी को टटोलने के लिए आगरा जिले में 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास शो 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम Agra Cantt Assembly Seat में जनता के बीच पहुंची है। आगरा जिले (District Agra) की सभी विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव होगा। जनता के चुनावी नब्ज को टटोलने के लिए टीम ने यहां के प्रमुख मुद्दों पर स्थानीय लोगों से बातचीत की।

दिलचस्प है कि आगरा जिले की कैंट विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) आज तक एक बार भी चुनाव नहीं जीत सकी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा इस सीट को अपने कब्जे में किया था।

अब क्या इस बार फिर से भाजपा की तीसरी बार वापसी हो पाएगी। जानने के लिए देखें वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024