Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: क्या इस बार Gopalpur सीट पर खुलेगा BJP का खाता?

Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: क्या इस बार Gopalpur सीट पर खुलेगा BJP का खाता?

Reported by: Brijesh Tiwari @brijeshkntiwari Published : Mar 02, 2022 06:21 pm IST, Updated : Mar 02, 2022 06:21 pm IST

गोपालपुर विधानसभा सीट यूपी के आजमगढ़ जिले के अंतर्गत आती है । यहां पर सबसे अधिक यादव बिरादरी के मतदाताओं की संख्या है । वहीं चुनाव में दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं ।

Highlights

  • गोपालपुर सीट पर 7 मार्च को वोटिंग होगी
  • इस सीट पर BJP को नहीं मिल पाई है जीत
  • यहां यादव मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है

नोएडाः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को राजनीतिक दलों के बीच मचा सियासी घमासान अपने चरम पर है । सभी दल चुनाव में जीत के लिए वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं । सूबे में इस बार सात चरणों में मतदान कराया जा रहा है । 5 चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं । छठे और सातवें चरण के लिए वोटिंग 3 और 7 मार्च को होगी । इसी चुनावी समर के बीच  इंडिया टीवी (India TV)'  का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंची । जहां हमने लोगों से उनके विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानने की कोशिश की । आप भी सुनिए कि इलाके की जनता ने चुनाव और सियासी घमासान को लेकर क्या कहा । 

क्या बोली गोपालपुर की जनता?

गोपालपुर की जनता ने कहा सरकार इलाके में स्वास्थ्य सविधा को बेहतर करें । साथ ही जिसकी जैसी योग्यता हो उसे उसके अनुसार नौकरी देना भी सरकार का ही काम है । वहीं इलाके एक युवक ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में स्थिति पहले की सरकारों के मुकाबले कुछ बेहतर है । वहीं इलाके में सड़कों की हालत को लेकर स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी दिखाई दी । 

गोपालपुर विधानसभा सीट

गोपालपुर विधानसभा सीट यूपी के आजमगढ़ जिले के अंतर्गत आती है । यहां पर सबसे अधिक यादव बिरादरी के मतदाताओं की संख्या है । वहीं चुनाव में दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं । इस विधानसभा सीट पर सबसे पहली बार चुनाव 1957 में हुआ था । कांग्रेस ने यहां पर तीन बार जीत हासिल की थी । वहीं बसपा ने 2 बार इस सीट पर कब्जा किया । इस सीट पर सबसे अधिक चार बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है । 1996, 2002 और 2012 में सपा के वसीम अहमद ने यहां जीत हासिल की थी । 

2017 का जनादेश

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सपा के नफीस अहमद ने जीत हासिल की थी । उन्होंने चुनाव में बसपा के कमला प्रसाद को पराजित किया था । वहीं चुनाव में भाजपा के योगेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे थे । बता दें कि भाजपा को अभी तक गोपालपुर विधानसभा सीट पर जीत नसीब नहीं हुई है । इस बार इस सीट पर 7 मार्च को वोटिंग होगी । 10 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि यहां किसने बाजी मारी । 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement