1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: क्या Atrauli सीट पर खत्म हो जाएगा Kalyan Singh के परिवार का वर्चस्व? देखें Video

Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: क्या Atrauli सीट पर खत्म हो जाएगा Kalyan Singh के परिवार का वर्चस्व? देखें Video

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2022 10:06 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 10:06 pm IST

एक तरफ जहां कुछ लोगों का कहना था कि कोई काम नहीं हुआ, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस बात से इत्तेफाक रखते नजर आए कि हालात बेहतर हुए हैं।

Highlights

  • कुछ लोगों का कहना था कि कोई काम नहीं हुआ, जबकि कुछ लोग इस बात के खिलाफ नजर आए।
  • अधिकांश लोगों ने भ्रष्टाचार और खेतों में सांढ़ों के द्वारा किए जा रहे नुकसान का भी मुद्दा उठाया।
  • अतरौली विधानसभा के कुछ लोगों ने सरकार के काम के तौर पर गैस, टॉयलेट और मकान का जिक्र किया।

UP Election 2022: Atrauli, Uttar Pradesh के Aligarh जिले के भीतर आने वाली 7 assembly seats में से एक है। Former CM Kalyan Singh 10 बार यहां से विधायक बने। उनके बाद उनकी पुत्रवधु और नाती चुनाव जीते. इस सीट पर कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह मौजूदा विधायक हैं। Uttar Pradesh में जल्द ही Assembly Elections 2022 होने वाले हैं और इसी चुनावी माहौल के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)'  का खास शो 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम अतरौली की जनता के बीच पहुंची। जहां उनसे यहां के प्रमुख मुद्दों को लेकर बातचीत की।

अलीगढ़ के अतरौली में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक तरफ जहां कुछ लोगों का कहना था कि कोई काम नहीं हुआ, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस बात से इत्तेफाक रखते नजर आए कि हालात बेहतर हुए हैं। हालांकि अधिकांश लोगों ने भ्रष्टाचार और खेतों में सांढ़ों के द्वारा किए जा रहे नुकसान का भी मुद्दा उठाया। अतरौली विधानसभा के कुछ लोगों ने सरकार के काम के तौर पर गैस, टॉयलेट और मकान का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में अच्छा काम हुआ है। अतरौली के लोगों ने और क्या-क्या कहा, आइए देखते हैं वीडियो में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024