1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 10:45 pm IST

अशोक गहलोत राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जबकि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है

Ashok Gehlot to be the next Chief Minister of Rajasthan- India TV Hindi
Ashok Gehlot to be the next Chief Minister of Rajasthan

नई दिल्ली। राजस्थान में अशोक गहलोत नए मुख्यमंत्री होंगे, कांग्रेस पार्टी ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सचिन पायलट को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालट में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और दोनो के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हेंडल से सचिन पायलट और अशोक गहलोत की उसी तरह की फोटो जारी की जिस तरह की उन्होंने गुरुवार शाम को कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो जारी की थी। 

सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत के नाम का आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है। इससे पहले भी अशोक गहलोत दिसंबर 2008 से दिसंबर 2013 के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अशोक गहलोत का जन्‍म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्‍थान में हुआ। स्‍व॰ श्री लक्ष्‍मण सिंह गहलोत के घर जन्‍मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की तथा अर्थशास्‍त्र विषय लेकर स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्‍बर, 1977 को श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं। गहलोत को जादू तथा घूमना-फिरना पसन्‍द हैं। विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे गहलोत 7वीं लोकसभा (1980-84) के लिए वर्ष 1980 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए। 

उन्‍होंने जोधपुर संसदीय क्षेत्र का 8वीं लोकसभा (1984-1989), 10वीं लोकसभा (1991-96), 11वीं लोकसभा (1996-98) तथा 12वीं लोकसभा (1998-1999) में प्रतिनिधित्‍व किया। सरदारपुरा (जोधपुर) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद गहलोत फरवरी, 1999 में 11वीं राजस्‍थान विधानसभा के सदस्‍य बने। गहलोत पुन: इसी विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए तथा 13वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से ही पुन: निर्वाचित हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024