1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. राजस्‍थान: बीजेपी ने जारी की प्रत्‍याशियों की पांचवी लिस्‍ट, सचिन पायलट के सामने होंगे युनुस खान

राजस्‍थान: बीजेपी ने जारी की प्रत्‍याशियों की पांचवी लिस्‍ट, सचिन पायलट के सामने होंगे युनुस खान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2018 10:34 am IST,  Updated : Nov 19, 2018 02:42 pm IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है।

BJP- India TV Hindi
BJP

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्‍याशियों की 5वीं लिस्‍ट जारी कर दी है। 8 उम्‍मीदवारों इस लिस्‍ट में सबसे अहम नाम मौजूदा मंत्री यूनुस खान का है। यू‍नुस खान टोंक सीट पर राजस्‍थान में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता सचिन पायलट का मुकाबला करेंगे। पिछली बार अजीत सिंह मेहता भाजपा की ओर से इस सीट से चुनकर आए थे। आपको बता दें कि बीजेपी ने कल ही 24 प्रत्‍याशियों वाली चौथी लिस्‍ट जारी की थी।

भाजपा ने भी कांग्रेस की रणनीति का इस्तेमाल करते हुए राजस्थान में कांग्रेस के मजबूत नेता के खिलाफ अपना मजबूत नेता दिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र को उतारा है, मानवेंद्र ने हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस को ज्वाइन किया है। 

सचिन पायलट द्वारा टोंक विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से भारतीय जनता पार्टी में माथापच्‍ची चल रही थी। युनुस खान इस समय नागौर जिले की डीडवाना सीट से विधायक हैं। इस लिस्‍ट में पार्टी ने दो उम्‍मीदावरों के नाम काटे हैं। इसमें टोंक सीट के मौजूदा विधायक अजीत सिंह मेहता और खेरवारा के शंकरलाला खराडी शामिल हैं। खेरवारा सीट से पार्टी ने इस बार ननाला अहरी को उतारा है। 

BJP fifth List
BJP fifth List

इसके अलावा इस लिस्‍ट में मुकेश गोयल का नाम है, उन्‍हें कोटपु‍तली सीट से टिकट दी गई है। इसके अलावा बहरोर से मोहित यादव, करौली से ओपी साहनी, केकरी से राजेंद्र विनायक और खिनवसर से रामचंद्र उट्टा को टिकट मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024