1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. राजस्थान में BJP उम्मीदवार के घर मिली EVM, रिटर्निंग अधिकारी को हटाया

राजस्थान में BJP उम्मीदवार के घर मिली EVM, रिटर्निंग अधिकारी को हटाया

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2018 06:46 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:47 am IST

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान की पाली विधानसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान की पाली विधानसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है। BJP के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर EVM पाए जाने के बाद ये कार्रवाई की गई। 

इससे पहले दिन निर्वाचन आयोग ने कहा था कि एक सेक्टर अधिकारी EVM मशीन लेकर BJP उम्मीदवार के घर गया था जिसके बाद सेक्टर अधिकारी को हटा दिया गया और संबंधित EVM को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। 

निर्वाचन आयोग ने पाली के रिटर्निंग अधिकारी महावीर को भी हटाने का आदेश दिया। वहीं जोधपुर के राकेश को कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। BJP उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रखे होने वाला वीडियो वायरल हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024