1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, 10 नाम हुए फाइनल

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, 10 नाम हुए फाइनल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2018 11:39 am IST,  Updated : Nov 14, 2018 11:39 am IST

सोमवार को कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। यानि कुल मिलाकर पार्टी अबतक 75 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 सीटे हैं

Congress announces 2nd candidates list for Telangana - India TV Hindi
Congress announces 2nd candidates list for Telangana 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें 10 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। सोमवार को कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। यानि कुल मिलाकर पार्टी अबतक 75 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 सीटे हैं।

बुधवार को कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं वह इस तरह से हैं, खानपुर विधानसभा सीट से रमेश राठोड़, येलारेड्डी विधानसभा से जजाला सुरेंदर, धर्मपुरी से अडलुरी लक्ष्मण कुमार, सिरकिल्ला विधानसभा से के के महेंद्र रेड्डी, मेडचल से किचन्नागिरी लक्ष्मण रेड्डी, खैरातबाद से डॉ सर्वण दासोजू, जुबली हिल्स से पी विष्णूवर्धन रेड्डी, शाधनगर से सी प्रताप रेड्डी, भूपलपाले से जी वेंकट रमण रेड्डी और पालायर विधानसभा सीट से कंदाला उपेंद्र रेड्डी को टिकट दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024