1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. Telangana Assembly Election result: टीआरएस राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी : केसीआर

Telangana Assembly Election result: टीआरएस राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी : केसीआर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2018 08:32 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 08:32 pm IST

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी की शानदार जीत को तेलंगाना के लोगों को समर्पित किया और कहा कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

K Chandrashekhar Rao- India TV Hindi
K Chandrashekhar Rao Image Source : PTI

हैदराबाद: टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी की शानदार जीत को तेलंगाना के लोगों को समर्पित किया और कहा कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी कर रहे राव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस जीत को तेलंगाना के लोगों को समर्पित करते हैं। यह हमारे लिए सकारात्मक वोट है।’’ 

विधानसभा चुनाव के नतीजे के आधार पर अंतिम रूझान के मुताबिक तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने कुल 119 सीटों में 81 सीटों पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं...और दिखा देंगे...हम राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित करेंगे।’’ राव ने कहा, ‘‘आज के परिणाम ने...तेलंगाना ने समूचे देश को राह दिखायी है। आज तेलंगाना गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा शासित राज्य है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024