1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2018 12:45 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 12:45 pm IST

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने 12 नवंबर को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची और 14 नवंबर को 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस तरह कांग्रेस इन चुनावों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा कर चुकी है।

पहली सूची में ही कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष उत्‍तम कुमार रेड्डी को हुजूर नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार घोषित किया गया था। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को हराने के मकसद से कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP), तेलंगाना जन समिति (TJS) और भाकपा (CPI) के साथ गठबंधन किया है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।

https://twitter.com/INCSandesh/status/1063662904648577025
चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 12 से 19 नवंबर के बीच नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच के लिए 20 नवंबर की तारीख तय की गई है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024