1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. तेलंगाना में TRS, कांग्रेस का दावा: लड़ाई हमारे बीच, भाजपा परिदृश्य में नहीं

तेलंगाना में TRS, कांग्रेस का दावा: लड़ाई हमारे बीच, भाजपा परिदृश्य में नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 05:01 pm IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा, ‘‘हमें छुपा रूस्तम माना जा रहा है। हमारी संभावनाओं से हमें कम आंका गया है। हमारा मानना है कि भाजपा तेलंगाना में हैरान करेगी और सकारात्मक नतीजे लेकर आएगी। ’’

k chandrashekhar rao- India TV Hindi
k chandrashekhar rao

हैदराबाद: चुनावी राज्य तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन ने दावा किया है कि उसके बीच सीधी लड़ाई होगी और भाजपा समूचे परिदृश्य में कहीं नहीं है। दूसरी तरफ, भगवा पार्टी का कहना है कि तेलंगाना में खंडित जनादेश होगा और संकेत है कि वह किंगमेकर के तौर पर उभरेगी। कांग्रेस के तेलंगाना मामलों के प्रभारी आर सी खुंटिया ने कहा, ‘‘भाजपा के पास (भंग विधानसभा में) पांच सीटें थी। इस बार यह घटकर एक या दो रह जाएंगी।’’

तेलंगाना राष्ट्र समिति के सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव के बेटे और कार्यवाहक सरकार में अहम मंत्री के टी रामा राव की भी यही राय है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। भाजपा का तेलंगाना में अस्तित्व नहीं है। ’’ रामा राव ने दावा किया कि (राज्य में 119 में से) 100 से ज्यादा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी और भंग विधानसभा के एक भी सदस्य फिर से सदन में नहीं आ पाएंगे। हालांकि, भाजपा स्थिति को दूसरे तरीके से देख रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा, ‘‘हमें छुपा रूस्तम माना जा रहा है। हमारी संभावनाओं से हमें कम आंका गया है। हमारा मानना है कि भाजपा तेलंगाना में हैरान करेगी और सकारात्मक नतीजे लेकर आएगी। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024