1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018
  4. तीन पूर्वोत्तर राज्यों के लिए BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षक किया नियुक्त

तीन पूर्वोत्तर राज्यों के लिए BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षक किया नियुक्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2018 11:54 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 11:54 pm IST

भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और जुअल ओराम को त्रिपुरा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

Amit shah- India TV Hindi
Amit shah Image Source : PTI

नयी दिल्ली: भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और जुअल ओराम को त्रिपुरा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी को यहां अपने सहयोगी के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल हुआ है। इन मंत्रियों को राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन का काम सौंपा गया है। बोर्ड की शाम में बैठक हुई और उसने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने बताया कि बोर्ड ने नगालैंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इस राज्य में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी। वहीं मेघालय का परिणाम त्रिशंकु हो गया है। नड्डा और पार्टी के महासचिव अरूण सिंह नगालैंड के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं जबकि केंद्रीय मंत्री किरेण रिजुजु और अल्फोंस कन्नाथनम मेघालय के लिए पर्यवेक्षक होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय बोर्ड के कई अन्य सदस्य बैठक में मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tripura Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024