1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018
  4. CM बनने के लिए तैयार लेकिन अंतिम फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगी: बिप्लव देब

CM बनने के लिए तैयार लेकिन अंतिम फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगी: बिप्लव देब

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 06:09 pm IST

जिम इंस्ट्रक्टर से नेता बने देब ने भारी समर्थन के लिए त्रिपुरा के लोगों का आभार जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया...

biplab kumar deb- India TV Hindi
biplab kumar deb

अगरतला: त्रिपुरा में भाजपा के वाम मोर्चो के 25 साल के शासन का अंत करने के बीच प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बिप्लव देब ने आज कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं लेकिन इस बारे में फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड को लेना है।

जिम इंस्ट्रक्टर से नेता बने देब ने भारी समर्थन के लिए त्रिपुरा के लोगों का आभार जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी लेंगे, देब ने कहा, ‘‘मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। मैं कोई भी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटूंगा।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा जिसकी कल शाम नई दिल्ली में बैठक होगी। देब ने कहा, ‘‘मुझे पहले ही एक बड़ी जिम्मेदारी मिली हुई है जोकि प्रदेश में पार्टी की कमान संभालने की है, जिसे मैं अपनी पूरी क्षमता से निभाता रहा हूं।’’

भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 30 सीट जीतकर त्रिपुरा में बहुमत हासिल किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार गठबंधन अभी 13 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tripura Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024