Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने लंदन में किया रोमांटिक डांस, देखिए वायरल वीडियो

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने लंदन में किया रोमांटिक डांस, देखिए वायरल वीडियो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 19, 2018 11:41 pm IST, Updated : Dec 19, 2018 11:42 pm IST

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे और निरहुआ लंदन में रोमांटिक डांस करते नजर आए।

आम्रपाली दुबे-दिनेश...- India TV Hindi
आम्रपाली दुबे-दिनेश लाल निरहुआ

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी खूब हिट है। दोनों की फिल्में और गाने भोजपुरी के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Movie) 'निरहुआ चलल लंदन' (Nirahua Chalal London) का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) 'गोरी तोहार कमर लचकउआ' (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) के इस गान में लंदन की सड़कों और ब्रिज के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों को भोजपुरी स्टाइल में डांस करते देख वहां के लोग भी हैरान रह गए। बता दें, इस गाने को यूट्यूब में अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। गाने को निरहुआ और सोनाली ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, गाने का म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने। यहां देखिए गाना-

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) का स्तर अब काफी बढ़ गया है, अब बिहार, यूपी और मुंबई से बाहर निकलकर भोजपुरी सितारे विदेशी लोकेशंस पर भी फिल्में शूट करने लगे हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी ने हाल ही में बॉर्डर जैसी हिट फिल्म दी है।

पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन  रही ‘निरहुआ चलल लंदन' के निर्माता सोनू खत्री हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं चंद्रा पंत। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, मनोज सिंह टाईगर, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

Bhojpuri Movies List 2018: इस साल 'नागराज', 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' समेत ये 10 भोजपुरी फिल्में छाई रहीं

Top 20 Most Viewed Bhojpuri Music Videos and songs on YouTube: साल 2018 में इन 20 भोजपुरी गानों ने मचाया तहलका

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के इस गाने ने मचाया धमाल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement